भागलपुर

लाजपत पार्क भागलपुर के पास से कूड़ा करकट की गाड़ी अभिलंब हटाने को लेकर युवा हुए एकजुट ।।

भागलपुर।लाजपत पार्क भागलपुर के पास से कूड़ा करकट की गाड़ी को अविलंब हटाने को लेकर भागलपुर के युवा एकजुट होते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। उन लोगों का कहा है,भागलपुर शहर का लाजपत पार्क मैदान हृदय है और उसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है ।परंतु नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है ।

जबकि 1 सप्ताह पहले भी नगर आयुक्त को आवेदन दिया गया था और नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि इस पर कार्रवाई करते हुए यहां से कूड़ा गाड़ी को हटाया जाएगा परंतु अभी तक कूड़ा गाड़ी नहीं हटने से युवाओं में काफी आक्रोश देखा गया और आज लाजपत पार्क मैदान के सामने युवा एकत्रित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button