भागलपुर

बिहपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधी को लत्तीपुर चौक से किया गिरफ्तार ।

नवगछिया। पुलिस जिले में नवगछिया, बीहपुर, खरीक, रँगरा, गोपालपुर, परबत्ता, ढोलबज्जा, झंड़ापुर थाना पुलिस द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाई की जा रही है। नवगछिया पुलिस ने बीते दिनों ही हथियार-गोली, स्मैक, गाँजा समेत दर्जनो कुख्यात वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वही कई इनामी, दुर्दांत हत्यारो को भी जेल भेजा ग़या है। चोरी, लूट व मोटरसाइकिल चोरी की घटना का लगातार पर्दाफास किया जा रहा है। विगत बुधवार को नवगछिया थाना पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन कुख्यात को दबोचा ग़या था। वही बुधवार/गुरुवार रात्री करीब दो बजे बिहपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लत्तीपुर चौक पर वाहन जांच के क्रम मे चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या- जेएच 04 पी 7575 के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।

img 20220707 wa02506165446945000254989

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गौरीपुर निवासी दिलखूश कुमार पिता शिवनंदन झा और मंगल कुमार पिता विनोद चौधरी बताया जाता है। पुलिस के समक्ष पूछताछ में गिरफ्तार दोनो ने अपराधी ने कई अहम राज उगला है, जिसके बाद बिहपुर पुलिस कार्यवाई में लगी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी मालिक का पता किया जा रहा है, पुछताछ में बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसे सोनवर्षा के दुर्दांत अपराधी आधा दर्जन कांडो में वांछित कन्हैया चौधरी ने दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा शराब समेत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच, शराब बरामदगी के लिए छापेमारी एवं दियारा क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button