खगड़िया के लाल लेफ्टिनेंट आनंद कुमार के शहीद होने पर पुरे क्षेत्रवासियों की आंखें हुईं नम

IMG 20220718 WA0010
IMG 20220719 WA0001

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत जोरावर पुर पंचायत के शिरोमणी टोला निवासी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर में धमाके में शहीद हो गए। जानकारी अनुसार ये परबत्ता प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के नयागांव शिरोमणी टोला के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले थे। आनंद कुमार के पिता मधुकर सनगही वर्तमान समय में हवलदार पद पर कार्यरत हैं और मां ममता देवी गृहिणी हैं।

img 20220718 wa00137934013646496004142

शहीद आनंद कुमार के नयागांव शिरोमणी टोला वार्ड नंबर आठ स्थित आवास पर इनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए काफी भीड़ लगी हुई हैं। सोमवार दोपहर को आनंद कुमार के माता – पिता पटना से अपना घर पहुंच चुके हैं। वहीं इनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में पूरी हुई थी। इसके साथ ही साथ उन्होंने वर्ष 2012 में मैट्रिक की परीक्षा में भी 95 प्रतिशत अंक हासिल किया था। फिर पश्चिम बंगाल के इंटर स्कूल चिन्मया बोकारो से उन्होंने इंटर की परीक्षा 2014 में 86% अंक हासिल कर प्राप्त किया था ।

img 20220718 wa00123855862371716279744

अपने दो भाईयों में से लेफ्टिनेंट आनदं कुमार बड़ा भाई था और उनका छोटा भाई प्रीतम कुमार दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा हैं। बचपन से ही आनंद बाहर रहे हैं । उनके माता-पिता भी पर्व त्यौहार में ही गांव आया करते हैं । आनंद के एक चाचा राजेंद्र सनगही भी दारोगा हैं। वे भी बाहर ही रहते हैं। इनके एक चाचा विभूति सनगही भागलपुर रहते हैं। आनंद के बलिदान व शहीद होने की खबर प्रकाश में आने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। हालांकि ग्रामीणों को अपने इस वीर सपूत पर गर्व हैं। ग्रामीण इस वीर सपूत के शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

img 20220718 wa0011176784004862291791

वहीं शहीद आनंद के माता-पिता को विलाप करने की स्थिति में मौजूद ग्रामीण और रिश्तेदार समझा बुझा रहे हैं, कि आपका बेटा देश के लिए शहीद हुआ हैं। जबकि उसके मेधावी होने की चर्चा भी गिरा में अपनी जुबान से कर रहे हैं। इधर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही उन्हें काफी दुख हुआ वे बिहार भवन से बात किए तो सूचना नहीं मिली हैं। लगातार हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क में हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ऐसी दुख की घड़ी सहने की परिवार वालों को सहन शक्ति दे उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे बिहार में मर्माहत हैं।

IMG 20220719 WA0002

वहीं शहीद आनंद कुमार के शहीद होने पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके शहादत को देश हमेशा याद रखेंगे। मैं इस घटना से मर्माहत हुं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की भरी घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शहीद जवान का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

IMG 20220719 WA0003
IMG 20220719 WA0004

इसके साथ ही साथ खगड़िया बेगूसराय विधान पार्षद राजीव कुमार, पुर्व भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, भाजपा सांसद प्रतिनिधि बाबुलाल सौर्य, भाजपा नेता मिथलेश कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जिला परिषद सदस्य शैलेश कुमार, भाजपा नेता मिथलेश कुमार, परबत्ता प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, खीराडीह पंचायत मुखिया राहुल कुमार, सियादतपुर अगुआनी पंचायत मुखिया स्मृति कुमारी, सौढ़ उत्तरी पंचायत की मुखिया संजना देवी, मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, वार्ड प्रतिनिधि गौतम कुमार, श्रीराम कुमार समेत समस्त जिलावासियों और बिहार वासियों ने अपनी शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *