बिहार

भोला पासवान शास्त्री की 112वीं जयंती समारोह में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल

पटना। राजधानी पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय दुसाध महासभा के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 112वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जीवन, विचारों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय दुसाध महासभा से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button