मसदी पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री व मंत्री के बैनर पोस्टर लगाकर पुजा करते हुये दुसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी।

IMG 20220819 WA0128

भागलपुर सुलतानगंज के शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर के प्रागण में मसदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश विंद.मसदी पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर दुसरे दिन अनिश्चितकालीन पुजा अर्चना कर धरना जारी रखे हैं।इस दौरान मसदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश विंद ने मिडिया को बताया कि मसदी पंचायत मे 20 सालों से कोई विकास नहीं हो पाया हैं।बाढ के समय सभी किसानों के फसल गल जाते हैं।सूखाड के समय सभी फसल बर्बाद हो गया हैं।किसान कि स्थीत बत से बत्तर हो गई हैं।किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है।अधिक किसान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कलकत्ता शहर जा कर मजदूरी कर रहे हैं।लेकिन कोई भी सरकार किसानों कि सहायता अब तक नहीं कि हैं।साथ ही मसदी पंचायत मे भी रह रहे लोगों कि बहुत सारी समस्याएं हैं।

लेकिन अधिकारियों द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं।इसके लिये अमीरका के पुर्व राष्ट्रीय ओबामा, बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी,बिहार के पुर्व मत्सय विभाग के मंत्री मुकेश सहनी,बिहार के पुर्व सासंद सह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जबतक धरना स्थल पर नहीं पहुचेंगे तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। हमे विश्वास हैं इन लोगों के आने से हमारे गांव कि विभिन्न समस्याएं दुर होगी।और हमारे मसदी पंचायत के लोग खुशीयांली कि जिन्दगी जी सकेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *