Uncategorizedभागलपुर

मजदूरी का रुपिया मांगने गए महादलित ट्रैक्टर चालक को जाति सूचक गाली-गलौज के साथ जान से मारने की दी धमकी ।।

  • पीड़ित ने ट्रैक्टर मालिक पर एससीएसटी थाने में कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या- 6 निवासी महादलित ट्रैक्टर चालक अवधी दास ने गुरुवार को एससीएसटी थाना नवगछिया में आवेदन देकर झंडापुर निवासी जयनंदन कुमर उर्फ मैना कुमर एवं इनके पुत्र राहुल कुमर पर दस वर्ष तक अपने ट्रैक्टर पर मजदूरी करवाकर मजदूरी का लाखों रुपया नही देने और रूपीए कि मांग करने पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के साथ ही हत्या करवा देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित अवधी ने आवेदन में लिखा है कि विगत 10 वर्षो से वे मैना कुमर का आयशर ट्रैक्टर चलाता आ रहा है, लेकिन हिसाब के बाद जितना मेरा मजदूरी होना चाहिए आजतक नही दिया है।

लिखा है कि गुरुवार को जब बकाया रूपीए की मांग करने मैना का घर गया तो दोनो पिता-पुत्र ने आक्रोशित होकर जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही जान से मरवा देने और किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज देने की धमकी दिया है। अवधी ने लिखा है की 7 अप्रैल 2012 से वर्ष 2018 तक 4 हजार पांच सौ रूपीए प्रति माह से 3 लाख 64 हजार 5 सौ तथा जनवरी 2019 से 13 जनवरी 2022 तक 7 हजार रुपिया प्रति माह से 2 लाख 33 हजार रुपिया कुल 6 लाख 19 हजार 5 सौ रुपिया में 1 लाख छह हजार रुपिया ही मात्र दिया है, मजदूरी के शेष रूपीए की मांग करने पर हिंसक होकर मारने दौड़ता है। इधर महादलित अवधी समाज मे हर एक दरवाजे पर जाकर दबंग से पारिश्रमिक दिलवाने की गुहार लगाया लेकिन किसी ने मदद नही किया। थक हारकर अवधी एससीएसटी थाना पहुँचा और केस दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाया है। अवधी ने कहा कि हम कड़ी मेहनत कर पसीना बहाकर मेहनताना का रूपीए की मांग के लिए एसपी और डीआईजी को भी आवेदन देंगे। इस बारे में एससीएसटी थानाध्यक्ष अवधेश राम ने बताया कि आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचोपरांत अभियुक्त पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button