Uncategorizedखगड़िया

दिवंगत थल सेना के जवान पप्पू सिंह के घर सांत्वना देने पहुंचे विधान पार्षद और विधायक // Inquilabindia

श्रवण आकाश, खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरसो पंचायत के सलारपुर गांव में दिवंगत थल सेना के जवान पप्पू कुमार सिंह के घर सान्तवना देने शनिवार को खगड़िया बेगुसराय विधान पार्षद राजीव कुमार और परबत्ता जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार पहुंचे । उन्होंने दिवंगत थल सेना के जवान के चित्र पर नम आंखों से पुष्प भी अर्पित किए। प्राप्त जानकारी अनुसार बीते बुधवार को थल सेना के जबान पप्पू कुमार सिंह की सेवा काल में लंबी बीमारी के कारण लखनऊ के विभागीय अस्पताल में मौत हो गया था। जिनके शव को गुरुवार उनके पैतृक गांव सलारपुर लाया गया था। जहाँ अगुवानी गंगा घाट में उनका राजकीय सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था।

वहीं विधान पार्षद राजीव कुमार और विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने दिवंगत पप्पू कुमार सिंह के स्वजनों को काफी देर तक सान्तवना दिए । जहां दिगंवत पप्पू कुमार सिंह की पत्नी प्रिती कुमारी, पुत्र प्रियांशु कुमार एवं पुत्री मुस्कान कुमारी की उन्होंने आपबीती बातें सुनकर उन्होंने कहा कि ऐसे दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूँ।

वहीं पुछताछ में विधान पार्षद राजीव कुमार और परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि दिवंगत पप्पू कुमार सिंह की सेवा काल में ही लंबी बीमारी के कारण लखनऊ के एक विभागीय अस्पताल में बीते कुछ दिनों पुर्व निधन हो गया था। जहां आज शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनका ढाँढस बंधाया औऱ पुष्पांजलि अर्पित किया । इसके साथ ही साथ परमात्मा से मेरी दुआ है कि दिवंगत पप्पू कुमार सिंह को श्री हरि अपने चरणों में स्थान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button