भागलपुर

नवटोलिया के डीलर के द्वार के सामने ट्रैक्टर पर सरकारी अनाज लोड करते वीडियो वायरल ।। Inquilabindia

  • डीलर का पुत्र करवा रहा है अनाज लोड

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। सूबे में गरीब जरूरतमंदों को हर माह राशन की आपूर्ति करने के लिए बिहार सरकार द्वारा (पीडीएस) जन वितरण प्रणाली की दुकान में उचित मूल्य पर राशन उपलब्ध कराने के लिए डीलर को सख्त निर्देशित किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कई जन वितरण दुकानदार का अमानवीय चेहरा भी कई बार सामने आ रहा है। ऐसे डीलर अनाजों को गरीबों-असहायों तक पहुंचाने के बदले उसकी कालाबाजारी में जुटे हुए हैं। इसी तरह का ताजा मामला नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत से प्रकाश में आया है।

img 20220909 wa00245313109079587523752

जानकारी के अनुसार सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गांव के डीलर दिनेश चंद्र चौधरी द्वारा कालाबाजारी करने को लेकर सरकारी चावल को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इस तरह की हरकतें कई दिनों से देखी जा रही थी। इस दौरान डीलर का पुत्र दीपक कुमार चौधरी उर्फ रण्टा ने अपने द्वार पर खड़े ट्रैक्टर पर चावल लोड कराने के बाद सड़क पर चढ़कर पुरब दिशा की ओर देखकर रास्ता क्लियर होने का संकेत ट्रैक्टर चालक को दे रहा है। हालांकि सन्मार्ग इस वीडियो की सत्यता का पुष्टि नही करती है परंतु मामला गरीबों की भूख का है। विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर सत्यता पता कर सकती है।

screenshot 2022 0909 0735434456348140364924163
  • रोजाना कर रहे थे ऐसा, बना लिया गया वीडियो
    बताया जा रहा है सतर्क नवटोलिया गांव के लोगों ने डीलर दिनेश की हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्ड करने के बाद इसे सोशल मीडिया में और व्हाटस ऐप ग्रुप में वायरल कर दिया। सूत्र बताते हैं कि यह वीडियो विगत 5 सितंबर को नवटोलिया गाँव के ग्रामीणों द्वारा बनाई गई है, लेकिन इसपर किसी अफसर का ध्यान शायद ग़या ही नही है।
  • शिकायत पर अफसर मांगते हैं सबूत
    अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड में कई जगहों पर पीडीएस विक्रेताओं द्वारा इस तरह की मनमानी की जा रही है। गांव के लोगों की शिकायत पर अधिकारी जांच करने के बजाए ग्रामीणों से ही सबूत मांगते हैं। इस स्थिति के कारण डीलरों की इस तरह की हरकत थम नहीं रही है।
  • डीलर पर कम अनाज देने का बराबर लगता है आरोप
    अनुमंडल क्षेत्र में अधिकांश जन वितरण दुकानदार द्वारा खाद्यान्न वितरण के दौरान लाभुकों को कम राशन देने की शिकायत बारबार मिलती है लेकिन कुछ ठोस कार्यवाई नही हो रही है। कम राशन देने का मुख्य कारण एसएफसी से डीलर को मिलने वाली राशन में कटौती होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button