भागलपुर

बारिश के कारण बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के क़्वालिफायर, एलिमिनिट्रेट व फाइनल मैच स्थगित ।। Inquilabindia

  • शीघ्र कर दी जाएगी नई तिथि की घोषणा : गौरी शंकर

नवगछिया। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया बैडमिंटन संघ द्वारा रेलवे मैदान, बिहपुर में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) के चौथे व अंतिम दिन रविवार को खराब मौसम, भारी बारिश के कारण क़्वालिफायर व एलिमिनिट्रेट मैच के साथ-साथ फाइनल मुकाबले नहीं हो पाया। अब ये सभी मुकाबलों की तिथि की घोषणा शीघ्र होगी। राउंड रोबिन लीग मैचों के आधार पर बिहार वारियर्स ने 18 अंको के साथ प्रथम, राइजिंग बिहार ने 18 अंकों के साथ दूसरा, बिहार दबंग ने 15 अंको के साथ तीसरा, रॉयल चैलेंजर्स बिहार ने 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहे। आज खेले गये लीग मैचों में बिहार वारियर्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, दीपक कुमार, रोनित कुमार, कुंदन कुमार, राइजिंग बिहार की ओर से मुकुल कुमार, संटू महाराज, शशिकांत, नीतिन कुमार, बिहार दबंग की ओर से निशांत सिंह, आशीष कुमार, पुष्कर कुमार, सूरज कुमार ने एवं रॉयल चैलेंजर्स बिहार की ओर से बादल कुमार, लाल बिहारी, अमन कुमार, गुलशन कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति की ओर से बीबीपीएल तीसरे दिन के खेल के अवसर पर संघ के सचिव गौरी शंकर को शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मौके पर मनोज कुमार लाल, शमीम मुन्ना, अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह, मोइन राइन, उपाध्यक्ष इरफान आलम, अनिल पोद्दार, निरंजन कुमार आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार व मंच संचालन अमर आहूजा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button