मनोरंजन

तमाम कोशिशों के बाद भी इन बॉलीवुड सेलेब्स का पहला प्यार रहा गया अधूरा, एक की तो सगाई तक पहुंच गई थी बात

प्यार एक ऐसी कब और किस उम्र में हो जाए कुछ पता नहीं है। किसी को पहली बार में अपना सच्चा प्यार मिल जाता है, तो कोई उम्र भर इसकी तलाश में भटकता रहता है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में स्टार्स के पहले प्यार के बारे में बताने वाले है। इन सभी स्टार्स का पहला प्यार अधूरा रह गया था। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है। इस लिस्ट में खाली एक्टर का ही नहीं एक्ट्रेसेस का नाम भी शामिल है।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की है। लेकिन आपका बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक का पहला प्यारा नहीं थी। उनका पहला प्यार करिश्मा कपूर थी। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। बताया जाता है दोनों की अफेयर की बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके लिए घरवाले नहीं माने जिसके कारण अभिषेक बच्चन का

रणबीर कपूर और अवन्तिका मलिक
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इसी साल अप्रैल में शादी हुई है। लेकिन रणबीर का आलिया से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है। शायद ही आप उनके पहले प्यार के बारे में जानते होंगे। रणबीर कपूर का पहला प्यार अवन्तिका मलिक थी। जो अब इमरान खान की बीबी है।

सलमान खान और संगीता बिजलानी
सलमान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के अलावा भी कई स्टार्स के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन सलमान खान का पहला प्यार संगीता बिजलानी थी। सलमान खान और संगीता बिजलानी शादी करने के बारे में भी सोच रहे थे लेकिन ये प्रेम कहानी अधूरी ही रह गयी।

दीपिका पादुकोण और निहार पांण्या
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन शादी से पहले दीपिका पादुकोण का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन उनका पहला प्यार निहार पांण्या थे। ये दीपिका पादुकोण का तब का प्यार थे, जब वो स्टार नहीं थी। समय के साथ दोनों बीच दूरियां बढ़ती चली गयीं और दोनों अलग हो गए।

बिपाशा बसु और मिलिंद सोमन
बिपाशा बसु इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बिपाशा बसु ने अभी कुछ दिनों बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थी। बिपाशा बसु ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। लेकिन करण सिंह ग्रोवर उनका पहला प्यार नहीं थे, बिपाशा बसु का पहला प्यार मिलिंद सोमन थे। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन दोनों का प्यार कामयाब नहीं हो पाया।

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ा, लेकिन अंत उन्होंने हॉलीवुड के स्टार निक जोनस से शादी की। लेकिन उनका पहला प्यार बॉलीवुड एक्टर और मॉडल असीम मर्चेंट थे। असीम मर्चेंट ने प्रियंका चोपड़ा की लाइफ पर फिल्म बनाने को बोला था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

करीना कपूर और शाहिद कपूर
करीना और शाहिद ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इनके अफेयर की खबरें भी खूब चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जीवन भर साथ रहना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और इन दोनों का सच्चा प्यार अधूरा रह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button