भागलपुर

शंकर ज्वेलर्स के दुकान की दीवाल काटकर चोरों ने उड़ाये नकदी व आभूषण ।

शंकर ज्वेलर्स के दुकान की दीवाल काटकर चोरों ने उड़ाये नकदी व आभूषण ।

नवगछिया। बिहपुर बाजार स्थित शंकर ज्वेलर्स में बुधवार की रात अज्ञात चोर ने दुकान की दीवाल काट कर नकदी व आभूषण की चोरी कर लिया। दुकान के पूरव गली में पेड़ के बगल से दीवाल काट दिया और दुकान के अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी व काउंटर का ताला तोड़कर कर आठ हजार नकद व बेरासी 82 हजार के सोने व चांदी के आभूषण की चोरी की है। गुरुवार की सुबह दुकानदार कन्हैया कुमार आया तो देखा समान बिखरे पड़े है। इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया। वहीं सूचना पर बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी मौके पर पहुंचे और पड़ताल किया। वहीं बताया की आवेदन मिला है, जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button