बिहार

बिहपुर के कोरचक्का निवासी फूलो सिंह हत्याकांड में घटना के 25 दिन बाद भी अबतक नही हुई एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी ।।

बिहपुर के कोरचक्का निवासी फूलो सिंह हत्याकांड में घटना के 25 दिन बाद भी अबतक नही हुई एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी ।।

  • अभियुक्त दे रहे परीजन को जान से मारने की धमकी
  • पीड़ित परिवार ने एसपी समेत डीआईजी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की
  • कहा अभियुक्तों की गिरफ़्तारी नही हुई तो करेंगे धरना प्रदर्शन
  • एसपी ने कहा जल्द होगी अभियुक्तो की गिरफ्तारी, परीजन को दिया सुरक्षा का भरोसा

नवगछिया। गत 24 अक्टूबर की सुबह बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का गाँव मे आपसी जमीनी विवाद में सगे भाई ने भाई को कुल्हारी से काटकर निर्मम हत्या कर दिया था। मामले को लेकर हत्या के दूसरे दिन मृतक फूलो सिंह के पुत्र विद्यानंद सिंह के लिखित बयान पर बिहपुर थाने में कांड संख्या- 588/22, हत्या का केस दर्ज किया गया। जिसमें गमुख्य आरोपित अरुण सिंह, विक्रम सिंह, गनौरी सिंह, रिंकी देवी, नूतन देवी और प्रमिला देवी समेत कुल छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि कांड के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अबतक एक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नही कर सकी है और ना ही घटना में प्रयुक्त दोनों कुल्हारी ही पुलिस बरामद कर सकी है। इसे लेकर परीजन समेत ग्रामीणों में बिहपुर पुलिस के प्रति काफी रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि घटना के 25 दिन बीत जाने के बावजूद बिहपुर पुलिस की हाथ खाली है। क्योकि पुलिस इस मामले में एक भी अभियुक्त को नही पकड़ सकी है। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है। इधर मृतक के परीजनो ने बिहपुर पुलिस पर कार्य मे शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज एवं भागलपुर डीआईजी विवेकानंद को आवेदन देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और परिवार वालो की सुरक्षा की गुहार लगाया है। आवेदन में लिखा है कि घटना के एक घँटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, तबतक अभियुक्तो को मौके से भागने का पूरा मौका मिल गया। जिस कारण अभियुक्त आराम से किसी सुरक्षित स्थानों को अपना ठिकाना बना लिया है और पुलिस अभियुक्तो तक पहुंचने में आजतक असफल है। ज्ञात हो कि फूलो सिंह और गनौरी सिंह दोनो भाई में पिछले 6 माह से घर के समीप ही रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वही घटना के दिन जब फूलो सिंह के पुत्र घर मे नही थे। उसी वक्त गनौरी और उसके पुत्रो ने मिलकर फूलो सिंह को अकेला पाकर कुल्हारी से प्रहार कर घर के समीप ही हत्या कर दिया। कुल्हारी के प्रहार से मौके पर ही फूलो सिंह की मौत हो गई थी। वही घटना के बाद फरार अभियुक्त द्वारा मृतक के परीजन को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे है। जिससे परीजन डरे सहमे हैं। परिजनों ने नवगछिया एसपी और डीआईजी से सुरक्षा की मांग की हैं। वही गिरफ्तारी नही होने पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस बारे में नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने कहा कि नवगछिया एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का एवं परीजन की सुरक्षा का निर्देश दिये हैं। साथ ही धमकी देने वाले लोगो पर 107 धारा की कार्यवाई का भी निर्देश दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button