भागलपुर

सघन वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकिल सवार युवक को एक बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।

सघन वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकिल सवार युवक को एक बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।

  • निशानदेही पर दो देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, एक विंडोलिया, 750 एमएल का चार, 375 एमएल का एक बोतल, कुल 3.75 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद

नवगछिया। कदवा ओपी पुलिस ने विगत 19 नवंबर की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बालूघाट सड़क पर सघन वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे मौजूद सशस्त्र बलों ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति कदवा ओपी के पकड़ा बासा निवासी आलोक कुमार सिंह उर्फ पंकज कुमार बताया गया। वही मोटरसाइकिल की तलासी लेने पर गाड़ी की डिक्की से 750 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। वही गिरफ्तार आलोक सिंह से पुछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो देशी कट्टा, 4 जिंदा गोली, 1 विंडोलिया, 750 एमएल का 3 बोतल एवं 375 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया है। इसे लेकर कदवा ओपी कांड संख्या- 111/22, मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम एक्ट एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को लेकर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। इस छापेमारी टीम में कदवा ओपीध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआई अनिल कुमार रविदास, पीटीसी कृष्ण कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे। इस कार्य हेतु छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उचित पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button