भागलपुर

बिहपुर विधायक ने किया बिहपुर का सर्वांगीण विकास : रूपेश रूप ।।

बिहपुर विधायक ने किया बिहपुर का सर्वांगीण विकास : रूपेश रूप ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मडवा गाँव में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, कुमार गौरव, युवा मोर्चा के विक्की कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का चुनाव में स्लोगन था कि देखा था जो स्वप्न कभी आज हर धड़कन में है।

IMG 20221130 054653

एक नया बिहपुर बनाने का इरादा मन में है। स्लोगन सत्य प्रतीत होता दिख रहा है। विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है। मरवा पंचायत की बात करें तो क्षेत्र का प्रमुख समस्या बाबा ब्रजलेश्वर नाथ मंदिर जोकि काफी प्राचीन मंदिर है और यहां चाहरदीवारी नहीं होने के कारण बहुत सारी समस्याएं होती थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक शैलेंद्र ने इसका मापी करवाया एवं चाहरदीवारी बनाने का भरोसा दिया है। साथ ही किसानों का प्रमुख समस्या बिहपुर जमालपुर केबिन से कृष्णानंद सिंह के बगीचा तक 12 सौ फीट सड़क बनाने का घोषणा किया एवं मडवा में वार्ड 6 और 7 में सामुदायिक भवन एवं मध्य विद्यालय मडवा में बाउंड्री सीढ़ी एवं एक भवन बनाने का घोषणा किया। साथ ही मरवा पंचायत के सहोरी में चार कमरे का मकान एवं शौचालय निर्माण कराने का घोषणा किया। जिसका मापी कर लिया गया है। बहुत जल्द काम जमीन पर दिखेगा। इस कार्य के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं मड़वा पंचायत के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button