शराब मामले में छापेंमारी के दौरान लोडेड जर्सी हथियार बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार ।

Screenshot 2022 1129 063602
[espro-slider id=5813]
  • शराब मामले में छापेंमारी के दौरान लोडेड जर्सी हथियार बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार ।

नवगछिया। रँगरा ओपी पुलिस ने सोमवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उसरैहिया गाँव मे छापेंमारी कर शराब मामले में अभियुक्त स्थानीय निवासी उमेश मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही पुलिस द्वारा उसके घर से बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा हुआ एक लोडेड जर्सी हथियार बरामद किया है। इस बारे में रँगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व से उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज है। मामले को लेकर ओपी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार के दिन गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *