भागलपुर

लोजपा रामविलास की संगठन विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक ।।

लोजपा रामविलास की संगठन विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक ।।

नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला स्तरीय बैठक नवगछिया खादी भंडार में जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा रामविलास के सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं, पार्टी का संगठन हर घर तक रहेगा और संगठन के बल पर ही 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा फतह करेंगे। कार्यक्रम में लोजपा रामविलास में अपनी आस्था रखते हुए प्रभात रंजन, गोपाल कुमार, विलास शर्मा, ज्ञानचंद्र कुमार, वकील सिंह, अवधकिशोर शर्मा, संतोष मेहता, जयराम सिंह, जितेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, मुरलीधर भगत, गोवर्धन यादव, नेपाली सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, शोषण कुमार, राम कुमार, दीपक, मुरलीधर जायसवाल, सियाराम यादव, पूनम देवी, कृष्णनंदन पासवान, पिंकू ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, परमानंद भगत, कैलाश बिहारी, सुनील शर्मा, निशांत कुमार, युगल किशोर शर्मा, अरविंद पासवान, माला जयसवाल, मो मुख्तार, अंबुज कुमार, दिनेश शर्मा, राजेंद्र, संतोष, दीपक, अभिमन्यु समेत सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button