देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी.

पीएम की मां हीरा बा की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया.

प्रधानमंत्री मोदी मां की निधन की खबर मिलते ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. उन्हें आज कोलकाता जाना था, यहां पीएम को हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो लाइन का उद्घाटन करना था. न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखनी थी. लेकिन अब उनका कोलकाता जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button