बिहार

भारत जोड़ो यात्रा का यमुनिया चौक पर भव्य स्वागत ।।

भारत जोड़ो यात्रा का यमुनिया चौक पर भव्य स्वागत ।।

नवगछिया। 5 जनवरी को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5वे दिन सोमवार को भागलपुर से विक्रमशिला पुल पार करते हुए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के होटल वैभव-इन में दोपहर का भोजन करने के बाद यह यात्रा तेतरी जीरोमाइल चौक से प्रारंभ हुई। जिसका पहला टी-ब्रेक यमुनिया गांव के बजरंग बली चौक पर हुआ। जहां यात्रा में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भक्तचरण दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक अजीत शर्मा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, बिहार के मंत्री मुरारी गौतम एवं अफाक आलम, चंदन यादव, प्रवीण कुशवाहा, केशर सिंह व कुमार आशीष इत्यादि का बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ से स्वागत और सम्मान किया गया। मौके पर ग्रामीणों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह यात्रा देश में घृणा की राजनीति से लोकतंत्र और देश की परंपरा को बचाने के लिए की जा रही है। इस यात्रा ने कांग्रेस को नई पहचान दी है। बिहार में हमलोग लगभग 1230 किलोमीटर की यात्रा कर राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि 1990 के पहले के कांग्रेस की जो स्थिति थी उसे फिर से लाएं। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” इत्यादि कई नारे भी लगवाये गये। मौके पर प्रो मनीन्द्र कुमार सिंह, गिरधर राय, फूदन साह, छेदी सिंह, राजकुमार भगत, नीलम देवी, संपत सिंह, मोहम्मद मासूम, गुलशन कुमार, विजय राय, शंकर सिंह अशोक, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, गुलाब पासवान, राजीव चौधरी, राजकुमार प्रसाद समेत सैकड़ों की ग्रामीण मौजूद थे। वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि इस यात्रा का एसडी कॉलेज गौरीपुर में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद मंगलवार को यह यात्रा वहां से बभनगामा होते हुए बिहपुर के स्वराज आश्रम, सोनबरसा, जयरामपुर, भ्रमरपुर दुर्गा स्थान में पूजा के बाद खगड़िया के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इसे लेकर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button