समस्तीपुर में महिलाओं ने पुलिस की जमकर किया पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, ASI ने किया केस दर्ज

IMG 20230918 WA0014
[espro-slider id=5813]

श्रवण आकाश, खगड़िया

शराब मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस शिवाजी नगर के घिवाही गांव में छापेमारी करने गयी थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने शिवाजी नगर ओपी के एएसआई विनोद की पिटाई कर दी और गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस की पिटाई कर रही महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दूसरे को महिला और पुलिस कर्मी पकड़े हुए हैं। पुलिस कर्मी महिला पर हाथ छोड़ते दिख रहे हैं उसके बाद महिला भी पुलिस को पीटती दिख रही है। साथी पुलिस कर्मी की महिला द्वारा पिटाई होता देख अन्य पुलिस वाले बचाने पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा है। महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया।

एएसआई विनोद कुमार की तरफ से थाने में एफआईआर कराया गया है जिसमें आरोप यह लगाया गया है कि हमलावरों ने लाठी, डंडा और ईंट-पत्थरों से पुलिस के ऊपर हमला किया है। पुलिस की गश्ती गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। रेणु देवी ने एएसआई विनोद कुमार के गले से सोने की चेन भी निकाल लिया है।
रेणु देवी, सीता देवी, हेमा देवी, आशा देवी, थानमुनी देवी, जीवछी देवी, शिवशंकर सिंह, रोशन कुमार और अमर कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ एएसआई विनोद कुमार के मामला दर्ज होते ही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की पिटाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी को घेर कर उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी की वर्दी भी फाड़ दी। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। पुलिस टीम बिना आरोपी को पकड़े वापस लौट आई।


घटना के संबंध में बताया गया है कि गत जुलाई में पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के ठनका चौक के पास बाइक से शराब लेकर आ रहे दो युवकों में से एक को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि एक युवक फरार हो गया था। बाद में इस मामले में घिवाही गांव के मोती लाल सिंह को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। थानाध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर जमादार विनोद कुमार के साथ पुलिस टीम आरोपी मोतीलाल को पड़ने गई थी। जहां मोती लाल के परिवार की महिलाएं और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जमादार विनोद के साथ हाथापाई की गई। साथ ही पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में किसी तरह पुलिस टीम वहां से जान बचा कर आई।

रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि जुलाई में शिवाजीनगर के ठनका चौक के पास बाइक से जा रहे शराब तस्कर को पकड़ा गया था।जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। उसी मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम आज घिवाही गांव गई हुई थी। उसी दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। साथ ही साथ वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इस मामले में जमादार विनोद कुमार के बयान पर दर्जनभर नामजद समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *