राजनीति

बाबुलाल सौर्य को सांसद के द्वारा प्रतिनिधि बनाने को लेकर फैली लाखों खगड़िया वासियों के चेहरे पर खुशियाँ की लहर InquilabIndia

स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट खगड़िया के लोकप्रिय सांसद हज कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैशर ने मंगलवार 4 मई को खगड़िया जिले के राजनीतिक एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप निर्णय लेते हुए।।

IMG 20210504 WA0022

विख्यात आंदोलनकारी युवा सह परवत्ता विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबूलाल शौर्य को अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

IMG 20210504 WA0023

सांसद श्री महबूब अली केशर ने अपने कार्यालय के पत्रांक 603/21 दिनांक 3 मई के माध्यम से जिला पदाधिकारी को इस आशय की सूचना देते हुए बाबूलाल शौर्य को सभी आवश्यक बैठको में भाग लेने के लिए अधिकृत किया है।

गौरतलब है बाबूलाल शौर्य की छवि जिले में क्रांतिकारी,जोशीले और ऊर्जावान युवा सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता की है। सांसद के द्वारा इस मनोनयन पत्र जारी होते ही जिले भर में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई है। लोजपा जिलाध्यक्ष मो.मासूम, जिला प्रवक्त्ता रतन पासवान,युवा नेता रंजन सिंह,शिवजी पासवान,कार्तिक गुप्त सहित सैकड़ों नेताओ ने सांसद का आभार प्रकट करते हुए बाबूलाल शौर्य को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। वही दूसरी और अन्य राजनैतिक दलों से भी भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जद यू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित अन्य नेताओं ने भी क्षेत्रीय सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा की ये देर से लिया गया दुरुस्त कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button