भागलपुर

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए डीलर,वितरण कार्य बंद,जून माह का चालान भी नहीं करेगें जमा ।। InquilabIndia

अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के अह्वान पर बिहपुर प्रखंड के डीलर भी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं।गुरूवार को बिहपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें इस हड़ताल की जानकारी नहीं है।एसोसिएशन के बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हड़ताल अवधि तक वितरण कार्य बंद रखेगें साथ ही माह जून का चालान भी जमा नहीं करेगें।प्रखंड अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि हमारी मांग है कि कोरोना संक्रमण की भयावता को देखते हुए लाभुक के बजाय डीलर का थंब या मैनुअली खाद्यान्न वितरण करने का आदेश दिया जाए।सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने के साथ साथ राजस्थान सरकार की तरह बिहार राज्य में भी कोरोना काल में मृतक डीलरों के आश्रित को 50 लाख रूपया मुआवजा मिलना चाहिए।श्री मिश्रा ने आम लाभुक से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बीते वर्ष में भी कोरोना काल के दौरान हम डीलरों से कराए गए कार्य के एवज में मजदूरी का भुगतान आजतक नहीं हुआ है।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि कुछ डीलर एसोसिएशन के इस निर्णय के खिलाफ जा सकते हैं।ऐसे डीलरों को एसोसिएशन द्वारा चिन्हित किया जा रहा है।जिनसे संघ बाद में अपने स्तर से निपटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button