राजनीति

ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं मंगल पांडेय, यूजर्स मांग रहे हैं इस्तीफा; जानिए क्या है वजह ।। InquilabIndia

बिहार में कोरोना महामारी से त्राहिमाम मचा है. राज्य में संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. सूबे के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है. पूरे देश सहित बिहार में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा कर रखी है. सभी राज्य अपने-अपने तरीके से इस संक्रमण से निपट रहे हैं. बिहार में भी हालात काबू से बाहर है. लगातार ही कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है, जिसके बाद बिहार सरकार ने 10 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्देश दे दिया.

Screenshot 20210508 021829

इधर शुक्रवार को देर शाम से ट्विटर पर #ResignMangalPandey ट्रेंड कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्री  कार्यशैली से नाराज लोग उनका इस्तीफा मांग रहे हैं.इस हैशटैग से अबतक 51 हजार से अधिक ट्वीट हो चुके हैं. लोग एकसुर में कह रहे हैं कि बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं. वो इस मुश्किल घड़ी में मरीजों के लिए कुछ नहीं कर पाए,

दरअसल आज देर शाम इस पूरे पोस्ट में ये लिखा गया है कि “बिहारियों, आज से 25 साल बाद आपके बेटे पोते पूछेंगे आपसे की जिस आदमी के स्वास्थ्य मंत्री रहते मुजफ्फरपुर की चमकी एक राष्ट्रीय आपदा बन गया. पटना के डेंगू ने कोहराम मचा दिया. अस्पतालों में डॉक्टर, बेड और ऑक्सीजन की कमी के वजह से लोग दम तोड़कर मर रहे थे. वो अमंगल पांडे कैसे वर्षों तक स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर जोंक बनकर चिपके रह सका ? वो आपसे पूछेंगे की उस निकम्मे को हटाने के लिए बिहारी चेतनाशील समाज ने आवाज भी नहीं उठाया.”

फेसबुक के इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि “बिहार में स्वास्थ्य विभाग के बर्बादी के अनेक दोषी हैं लेकिन सबसे बड़ा दोषी है मंगल पांडे. जब तक ये आदमी पद पर है, स्थिति सुधरने की उम्मीद बेईमानी है. बिहार के बचाव के लिए इस नकारा आदमी को स्वस्थानम गच्छ करना होगा. मंत्री पद से विसर्जित करवाइए. आवाज उठाइए #ResignMangalPandey को रात में 8:00 से 10:00 ट्विटर पर ट्रेंड कराइये. जबतक ये रिजाइन ना दे या जबतक इसको हटाया ना जाए…हमें आवाज उठाना होगा.”

गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे की कोरोना रिपोर्ट जारी की गयी है. जिसमें 24 घंटे में पूरे बिहार में 13466 कोरोना के नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार का आंकड़ा 1,15066 पहुंच गया. सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना में मिले हैं. 2410 कोरोना के नये मरीज मिले हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button