भागलपुर

अवैध शराब और मारपीट मामलों में नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के क्रम में नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहपुर, कदवा और रंगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और पूर्व में हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बिहपुर थाना की कार्रवाई :

बिहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगामा में छापेमारी कर 9.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। यह शराब धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धारो उर्फ लूखड़ा के बासा से बरामद की गई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर बिहपुर थाना कांड सं. 100/25 दिनांक 15.04.25, धारा 30ए, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धारो उर्फ लूखड़ा
    पिता: किरो सिंह, निवासी: बभनगामा बिचला टोला, थाना- बिहपुर, जिला- भागलपुर

कदवा थाना की कार्रवाई :

कदवा थाना कांड सं. 46/25 दिनांक 15.04.25, धारा 37, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. छंगूरी सिंह, पिता: स्व. उपेन्द्र सिंह, निवासी: श्रीपुर, थाना- नवगछिया
  2. बिरजू कुमार, पिता: कारे सिंह, निवासी: खगड़ा, थाना- परबत्ता
  3. महानाथ सिंह, पिता: स्व. जग्गु प्रसाद सिंह, निवासी: श्रीपुर, थाना- नवगछिया

रंगरा थाना की कार्रवाई:

दिनांक 23.04.2022 को अनिल कुमार मंडल के आवेदन पर उनके पुत्र के साथ पड़ोसी राधे मंडल और अन्य द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप दर्ज किया गया था। इस मामले में गोपालपुर (रंगरा) थाना कांड सं. 197/22, धारा 341/323/307/504/506/34 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मानवीय व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य अभियुक्त राधे मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. राधे मंडल
    पिता: गणेश मंडल, निवासी: थाना रंगरा, जिला- भागलपुर

नवगछिया पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही ये त्वरित और सख्त कार्रवाइयां यह संकेत देती हैं कि अपराध और अवैध कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन की प्राथमिकता है – कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button