भागलपुर

प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी

व्यास कुमार,  बिहपुर (भागलपुर): बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसे थाना कांड संख्या 114/25 के रूप में दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 20 अप्रैल को उसकी पत्नी को खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर कचहरी टोला निवासी अर्जुन ठाकुर ने घर से अगवा कर लिया। कई प्रयासों के बावजूद पत्नी की बरामदगी नहीं हो सकी, जिसके बाद 6 मई को उसने विधिवत प्राथमिकी दर्ज कराई।

बताया गया है कि आरोपी अर्जुन ठाकुर उम्र में विवाहिता से छोटा है और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा पहले से थी। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता अपनी मर्जी से आरोपी के साथ भागी है। उल्लेखनीय है कि विवाहिता का मायका भी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में ही है, जिससे यह संभावना भी जताई जा रही है कि वह मायके पक्ष की सहमति या सहयोग से फरार हुई हो सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button