भागलपुर

अपहृत युवती सकुशल बरामद, कोर्ट में दर्ज हुआ बयान

एनबीडब्लू वारंटियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप


व्यास कुमार, बिहपुर (भागलपुर), संवाददाता। बिहपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 99/25 के तहत की गई। बरामदगी के बाद युवती का बयान विधिवत रूप से न्यायालय में दर्ज कराया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। अथक प्रयासों के बाद आखिरकार युवती को ढूंढ़ निकाला गया।
वहीं, इसी दौरान बिहपुर थाना की टीम ने मंगलवार की शाम बभनगामा गांव में छापेमारी कर दो वांछित एनबीडब्लू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों—लालो यादव और गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं, और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।
इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का असर साफ़ देखा जा रहा है। वहीं, लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button