बिहपुर में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक- प्रत्याशी की मांग, संगठन विस्तार और ‘माई-बहिन मान योजना’ का ऐलान

IMG 20250526 WA0046

बिहपुर – कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में एक अहम प्रखंडस्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में भागलपुर जिलाध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त भागलपुर जिला कोऑर्डिनेटर राहुल पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

img 20250526 wa00452681440478070313428

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता छेदी सिंह और अशोक गोस्वामी समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में बिहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी उतारने की मांग की। वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने नवगछिया को अलग कांग्रेस जिला संगठन का दर्जा देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा, “भाजपा, जदयू, राजद जैसे अन्य दलों का जिला संगठन नवगछिया में है, ऐसे में कांग्रेस को भी संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह कदम जरूरी है।”

img 20250522 wa00106678862927805064457

बैठक का एक और महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब जन अधिकार पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अजमेरी मतवाला कांग्रेस में शामिल हुईं। पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।

जिला कोऑर्डिनेटर राहुल पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति समझाई। उन्होंने “हर घर तिरंगा” और “चौपाल कार्यक्रम” में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की महत्त्वाकांक्षी “माई-बहिन मान योजना” का प्रचार-प्रसार करने को कहा, जिसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मु. इरफान आलम ने की, जबकि संचालन सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने किया। बरसात और खराब मौसम के बावजूद बैठक में पूर्व प्रमुख अभिनंदन चौधरी, सरपंच अशोक गोस्वामी, जैनूल अंसारी, निसार, विनय मिश्रा, जावेद और मृत्युंजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कांग्रेस के लिए बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया।


यह बैठक स्पष्ट संकेत देती है कि कांग्रेस अब बिहपुर और नवगछिया जैसे क्षेत्रों में न केवल सांगठनिक ढांचा मजबूत करना चाहती है, बल्कि जमीनी मुद्दों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए चुनावी जमीन भी तैयार कर रही है। अजमेरी मतवाला का पार्टी में आना और महिला केंद्रित योजनाओं की घोषणा, कांग्रेस की रणनीति को नया आयाम दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *