भागलपुर

सोनवर्षा के शिक्षक संजय को आईआईयू से मिली मानद डाक्टरेट की उपाधि ।। InquilabIndia


बिहपुर: राजस्थान के जयपुर के इंटरनेशनल इटर्नशिप यूनिवर्सिटी में बीते बुधवार को संपन्न हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह मेंप्रखंड के कन्या मवि,नूतन सोनवर्षा के शिक्षक संजय कुमार समेत 56 शोधकर्ताओं व सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को मानद डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

IMG 20210803 WA0007

यह सम्मान लेकर बिहपुर पहुंचने पर शिक्षक संजय ने बताया कि समारोह में आईआईयू के एशिया हेड डा.पीयूष पंडित,यूनिवर्सिटी की इंडिया हेड डा.प्राची गौड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्राें से आए शिक्षाविद् भी उपस्थित थे।

IMG 20210803 WA0006

आईआईयू दुनिया भर में 150 से अधिक कार्यालयों के साथ,195 देशों और छह महाद्वीपों मेें,अतिरिक्त लागत में कटौती करके और अपने ई लर्नस को दस हजार से अधिक पाठ्यक्रमों को इंटर्नशिप में पहुंच प्रदान करके,पारंपरिक शिक्ष प्रणाली को बदल रहा है।शिक्षक संजय ने कहा कि इस अवसर पर डा.गौड़ ने कहा कि यह विद्यालय सौ से अधिक उच्च शिक्षा के कार्यक्रम 195 देशों में आनलाईन एजुकेशन के जरिए दे रहा है।

Screenshot 20210715 183835

इस उपाधि से सम्मानित होने पर श्री संजय को शिक्षक श्यामनंदन सिंह,अनिल कुमार दीपक,त्रिपुरारी चौधरी,रमन कुमार,बबलू रजक,पंकज शर्मा व संजय कुमार आदि समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिया।

IMG 20210801 220538

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button