भागलपुर

जदयु प्रखंड उपाध्यक्ष सह नगर संगठन प्रभारी प्रो.संजय कु.मंडल के पहल पर नगर वासीयों को जल्द मिलेगा पानी।

भागलपुर सुलतानगंज के जदयु प्रखंड उपाध्यक्ष सह नगर संगठन प्रभारी ने मिडिया को बताया कि नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से, 13 एवं 14 मैं विगत कई दिनों से पानी का सप्लाय बंद होने पर आम लोगों को काफी पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे मे दुर्गा पूजा का समय है लोगों को पानी के लिए दर दर भटकना पड रहा था। साथ ही ऐसी स्थिति में लोगों को पानी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण बात होने पर पानी के समाधान के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार से अनुरोध करने पर सभी वार्ड में जल्द पानी सप्लाई का कार्य यथा शीघ करने कि बात कही गई।साथ ही कहा कि पानी सुनिश्चित किया जाए जिसे कि आम लोगों को पानी के लिए राहत मिल सके । इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस संम्बंध मे जानकारी नहीं होने पर
समस्या का समाधान नही करवा पाया ।अब जानकारी मिल गई हैं ।अब पानी कि समस्या का समाधान जल्द करवा जाएगा ।जिससे वार्ड के लोगों को घर घर पानी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button