भागलपुर

अंबेडकर की राह पर चलकर ही शोषितों-वंचितों का कल्याण संभव है: रवि कुमार

बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस के अवसर पर जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर स्वयं शोध का विषय हैं. बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को समझने के लिए उनके जीवन संघर्षों को समझना होगा. बाबा साहेब का सपना तभी पूरा होगा जब समाज के निचले तबकों की आर्थिक, सामाजिक, राजनीति और शैक्षणिक स्थिति में आवश्यक सुधार होगा. बाबा साहेब ने कहा था गरीब वो नहीं है जिसके पास धन नहीं है बल्कि गरीब वो है जिसके पास ज्ञान नहीं है इसलिए राष्ट्र के उत्थान में समाज के वंचित-शोषित लोगों का शिक्षित होना जरूरी है. अंबेडकर संविधान निर्माता थे इससे कहीं अधिक उन्हें और समझने की जरूरत है. नई पीढ़ी के युवाओं को अंबेडकर के जीवन संघर्षों का अध्ययन करना चाहिए. बाबा साहेब के राह पर चलकर ही शोषितों-वंचितों का कल्याण संभव है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button