खगड़िया

सीएचसी परबत्ता में दो डाक्टर आपस में भिड़े उपस्थित लोग देखते रहें तमाशा ।। Inquilabindia

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला के स्वास्थ्य विभाग की स्थिति इतनी भयावह व शर्मनाक हो चुकी है, जिसके बारे में लिखना शुरू करें तो कलम की स्याही खत्म हो जाएगी और बोलता रहुं तो आपकी कान पक जाएगी। दरअसल मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता की एक ऐसी मामला सामने आई है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सर्जन डॉ राकेश कुमार के द्वारा आज सीएचसी परबत्ता में फैमिली प्लानिंग आपरेशन कराने को लेकर दुर दुर से आई दर्जनों महिलाओं ने प्रातः 8 बजे से भुखे प्यासे बेसब्री से इंतजार करती रहीं, जिसमें सर्जन डॉ राकेश कुमार रात्रि 6 बजे सीएचसी परबत्ता में दस्तक दिये।

वहीं महिलाओं की स्थिति को देखने से पता चलता है कि काश इतना इंतजार मंदिर में भगवान की भी करते तो भगवान दर्शन दे देते, लेकिन यहां कलयुगी भगवान सर्जन पुरे दिन की लंबी प्रतीक्षा के बाद उपस्थित हुए, इसी बीच सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन, डॉ धर्मेंद्र आदि कई चिकित्सा कर्मियों ने लगातार फोन कर उपस्थिति की स्थिति का पता करते रहे तो सर्जन डॉ राकेश कुमार टाल मटोल अर्थात अब आयेंगे, अब आयेंगे, अब आयेंगे करते रहे……

IMG 20211208 WA0003

वहीं मौजूद दर्जनों महिलाओं में पुरे दिन सर्जन के प्रति इंतजार के साथ काफी नाराज़गी और आंतरिक आक्रोश देखने को मिली। अंततः जब संध्या 6 बजे सर्जन डॉ राकेश कुमार के आने के बाद डाक्टर धर्मेंद्र कुमार ने घंटों विलंब को लेकर प्यार भरी अंदाज में सवाल किया तो सर्जन ने महिलाओं के सामने चिल्लाना शुरू कर दिया और इसी बीच कुछ देर तक दोनों में तुं तुं मैं मैं होते रही। आखिरकार वहीं मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन ने उठ दोनों से रिक्वेस्ट कर मामला शांत कराया और आपरेशन कार्य प्रारंभ हुआ। वहीं इस बात को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने सर्जन से बात करना चाहा तो सर्जन ने साफ इंकार कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर सीएचसी परबत्ता प्रभारी डाॅक्टर राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल हमारे पास डाक्टर के साथ ही साथ सर्जन की भी काफी कमी है, मैंने अपने स्तर से दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। आशा और विश्वास है साथ ही साथ वादा करते हैं कि आगे से चिकित्सा कर्मियों के द्वारा इस तरह की हो हल्ला और शोर गुल नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button