भागलपुर

‘संगठन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों का किया दौड़ा,शिक्षक समस्या से हुए रूबरू ।। Inquilabindia

नवगछिया। ‘संगठन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट जिला शाखा भागलपुर के जिला नेतृत्वकारी द्वारा नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक समस्या से रूबरू हुए। इस क्रम में मध्य विद्यालय सतियारा, भ्रमरपुर, बिरबन्ना, बलहा, मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक सहित अन्य कई विद्यालयों का भ्रमण किया गया। शिक्षकों द्वारा 37 दिन के हड़ताल अवधि का बकाया वेतन एवं नवप्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया वेतन, प्रतिनियोजन, दक्षता परीक्षा नहीं होने, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक पद पर प्रोन्नति, 5% बकाया महंगी वेतन भत्ता का भुगतान सहित तीखे सवालों का बौछार किया। वहीं मध्य विद्यालय बलहा के शिक्षक नंदलाल सिंह द्वारा हार्ट सर्जरी के लिए मिलने वाले प्रतिपूर्ति अवकाश की राशि की मांग की गई, जबकि शिक्षक मनोज कुमार द्वारा मेडिकल अवधि का भुगतान करने की मांग की गई। जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी को तत्काल समस्याओं से अवगत कराकर निदान की माँग की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक, सुमेश्वर प्रसाद यादव, जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार चिंटू, राज्य प्रतिनिधि संजय कुमार और अंचल सचिव बिहपुर त्रिपुरारी चौधरी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button