भागलपुर

बिहार में भी मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाया जाए – शिबली मंज़ूर

कल पूरे देश ने देखा की झारखंड की कांग्रेस गठबंधन सरकार ने कैसे एक क़ानून को पुरे प्रदेश में पूर्ण रुप से पारित कर दिया है, क़ानून है मॉब लिंचिंग से जुड़ा हुआ।

ज्ञात होके 24 अक्टूबर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश में मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ क़ानून बनाये जाने का प्रस्ताव पेश किया था।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शिबली मंज़ूर ने मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ क़ानून पारित किए जाने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का धन्यवाद व्यक्त किया तथा झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज जहां एक तरफ़ भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकारें झुठे वायदे कर जनमानस से जुड़े क़ानून पारित करने की ढोंग रचती नज़र आती है वहीं कांग्रेस समर्थित सरकारें मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ क़ानून पारित करती है।

शिबली मंज़ूर ने कहा कि आज देश के लोग कांग्रेस पार्टी के ओर आस लगाए हुए है क्योंकि भाजपा ने अवाम को हमेशा ठगने का काम किया है। मोदी सरकार केवल हम दो और हमारे दो के तहत ही क़ानून पारित किया है। क़ानून सिर्फ़ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए ही बनाते हैं मगर लोग अब सब समझ चुके हैं तथा आने वाले समय में केन्द्र की सत्ता से बेदख़ल करने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्य्क्ष मिन्नत रहमानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिबली मंज़ूर ने एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला संयोजक मोहम्मद अरशद अली युवा कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद सबरार आलम बिहपुर प्रखंड कॉन्ग्रेस अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला राधा कृष्ण सिंह झारखंड सरकार के तर्ज़ पर बिहार सरकार से भी मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून बनाने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button