साहित्य

सामयिक परिवेश असम अध्याय नव वर्ष का स्वागत विषयक काव्य गोष्ठी और पत्रिका का भव्य विमोचन संपन्न ।। Inquilabindia

सामायिक परिवेश असम अध्याय का भव्य काव्य सम्मेलन 22/12 /2021 को बुधवार के दिन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में “असम विशेषांक पत्रिका” का विमोचन असम के जाने-माने साहित्यकार मुख्य अतिथि आदरणीय बजरंग लाल जी केजडीवाल के कर कमलों कराया गया।
इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संचालन मंडल की प्रधान संपादक राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ममता मेहरोत्रा जी के आशीर्वचन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
अति विशिष्ट अतिथि, संपादक आ. संजीव कुमार मुकेश जी, विशिष्ट अतिथि सह संपादक राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुंवर भारती जी, मुख्य अतिथि आदरणीय बजरंग लाल जी केजरीवाल जी ने अपने अपने उद्बोधन से हमें अनुग्रहित किया।
स्वागत गीत आदरणीय कलावती जी करवा असम इकाई प्रभारी द्वारा प्रस्तुत किया गया, मां सरस्वती की वंदना असम अध्याय उप संपादक रंजना बिनानी जी द्वारा प्रस्तुत की गई।
मंच संचालन आदरणीय अर्चना जी जायसवाल असम राज्य सलाहकार व आ. स्वाति जी जैसलमेरिया असम राज्य सलाहकार द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया।
असम अध्याय तकनीकी सलाहकार आदरणीय सुधीर श्रीवास्तव जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
काव्य पाठ में पधारे सभी रचनाकारों ने “नव वर्ष का स्वागत” विषय पर अपनी शानदार रचनाएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। लगभग 20 रचनाकारों ने इस काव्य गोष्ठी मेमें अपनी गरिमामयी उपस्थिति और काव्यपाठ से आयोजन को भव्य बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button