खगड़िया

बच्चों के आपसी विवाद में अभिभावकों को दखल अंदाजी देना पड़ा महंगा, एक जख्मी

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपराधी इतनी बैखौफ मुद्रा में अपनी कार्यों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं कि आप कभी कल्पना भी नहीं किए होंगे। दरअसल कर्णा गांव से एक ऐसी मामला सामने आ रही है, जहां समाज के दो मासुमों की आपसी विवाद को लेकर अभिभावकों का दखल देना काफी महंगी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली बैठा की बेगम आसमां खातून के घर में खेल रहे मासुम बच्चे के द्वारा दुसरे पक्ष के हीं बच्चे पर जरा सी टक्कर क्या लगी कि दोनों पक्षों के बच्चे का अभिभावक एक दूसरे पर तुं तुं मै मै शुरू हो गया।

IMG 20220106 WA0004
सीएचसी परबत्ता में इलाजरत जख्मी

कुछ देर तुं तुं मै मै के भी आगे मामला इतना बढ़ गया कि रो-रो बाजी के साथ ही साथ कुदाल खंती तक चलाया गया। जिसके कारण नेपाली बैठा की बेगम आसमां खातून बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सीएचसी परबत्ता लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर वापिस घर भेज दिया गया। इधर जख्मी परिजनों ने घर जाने के बजाय न्याय हेतु परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन के शरण में चला गया। जहां पुलिस प्रशासन ने जख्मी परिजनों की बात सुन मामले की जांच कर संलिप्त अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का तत्काल आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button