भागलपुर सुल्तानगंज में मकर संक्रांति को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देश पर अजगैबीनाथ गंगा घाट एवं जहाज घाट में बेरिकेटिंग कराया गया है । जिससे बाहर से आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए बेरिकेटिंग एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से खतरनाक घाट एवं गहरे पानी में ना जाने की बात कही गई है। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर गंगा घाटों में सफाई निरीक्षक दिलीप दुबे के द्वारा युद्धस्तर पर बेरिकेटिंग की व्यवस्था एवं थानाध्यक्ष के द्वारा पुलिस बल की तैनाती एवं सीओ शंभू शरण राय के द्वारा गंगा घाटों में एसडीआरएफ टीम को लगाया गया।
मकर संक्रांति को लेकर अजगैबीनाथ गंगा घाट में स्थानीय पदाधिकारीयो के द्वारा बेरिकेटिंग एवं एसडीआरएफ टीम को लगाए गए ।





