गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ हुई झंडोत्तोलन

IMG 20220126 WA0012
IMG 20220126 WA0009 1

राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरे देशों – राज्यों के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में काफी चहल-पहल व प्रशन्नता की दृश्य देखने को मिली। वहीं खासकर जेएनकेटी स्टेडियम खगड़िया के विशाल मैदान में जिलाधिकारी डाॅक्टर आलोक रंजन घोष और पुलिस कप्तान अमितेश कुमार सहित समस्त प्रशासन कर्मियों ने मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया।

IMG 20220126 WA0015

वहीं मौके पर खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर भी उपस्थित होकर कईयों देशप्रेमियों को सम्मानित किया। वहीं जिले के विभिन्न थानों में भी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें खास कर परबत्ता थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास के अथक प्रयास से और समस्त प्रशासन कर्मियों के सहयोग से थाना प्रांगण में कोविड गाइडलाइंस के पालन करते हुए झंडोत्तोलन किया गया। जिसे देख समस्त लोगों ने पुलिस प्रशासन के सजावटी चेहरे की खुब प्रशंसा कर भारत माता की जय-जयकार के साथ झंडोत्तोलन कार्य आरंभ किया।

IMG 20220126 WA0013

वहीं स्वास्थ्य केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर देशभक्ति की एक अलग छवि प्रस्तुत होती नजर आई। जिसमें खासकर सीएचसी परबत्ता में भी नियमानुसार व कोविड गाइडलाइंस की बखुबी से पालन कर झंडोत्तोलन कार्य किया गया। जहां सीएचसी परबत्ता प्रभारी डाॅक्टर राजीव रंजन ने अपने संबोधन में देशप्रेमियों के विभिन्न पहलुओं का बखान करते दिखे। वहीं मौजूद सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को भी देशभक्ति राष्ट्रभक्ति गीत के प्रस्तुति से अस्पताल के ज़र्रे ज़र्रे में देशप्रेम का प्रत्यक्ष रूपरेखा देखने को मिली। वहीं अस्पताल के सामने चौक चौराहों पर खुबसूरत तिरंगे से सजी दुकानें पर तिरंगे,सजावट समानों सहित मिठाइयां आदि के कई सामानों की खरीददारी भी जमकर हुई।

IMG 20220126 WA0016

वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजनैतिक कार्यकर्ताओं में भी खुब अस्त व्यस्त के साथ ही साथ देशप्रेम की एक अलग झलकियां दिखाई नजर आई। जिसमें जदयू, राजद, लोजपा, भाजपा सभी ने अपने अपने आवास केंद्रों पर झंडोत्तोलन कार्य करते नजर आए। जिसमें परबत्ता जदयू विधायक के आवास पर भी काफी संख्या में उनके समर्थकों द्वारा काफी हर्षोल्लास व प्रशन्नता पुर्वक राष्ट्रीय गान और मां भारती के जयकारों की गुंज के साथ झंडोत्तोलन कार्य किया गया। जहां भुतपुर्व परिवहन मंत्री सह भुतपुर्व विधायक आर. एन. सिंह उर्फ रामानंद प्रसाद सिंह ने अपने सुपुत्र व परबत्ता के वर्तमान विधायक डॉ संजीव कुमार समेत समस्त जदयू एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन कार्य किया।

IMG 20220126 WA0011

वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी नवनिर्वाचित प्रमुख रीता कुमारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जहां बीडीओ अखिलेश कुमार और परबत्ता अंचलाधिकारी सीओ अंशु प्रसुन समेत समस्त कर्मियों ने कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए झंडोत्तोलन कार्य किया। वहीं सियादतपुर अगुवानी पंचायत में भी हर वर्ष की भांति आज भी बिहार सरकार भवन में मुखिया स्मृति कुमारी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें पंचायत समिति, सरपंच, पंच और समस्त वार्ड प्रतिनिधियों के साथ ही साथ ग्रामीणों की उपस्थिति दिखी। जहां मुखिया स्मृति कुमारी ने देश की आन बान और शान तिरंगा की विस्तार पुर्वक जानकारी को मौजूद जनताओं के समक्ष परोसने का काम की। इतना ही नहीं झंडोत्तोलन में शामिल समस्त प्रतिनिधियों के द्वारा ईमानदारी पुर्वक जनता की सेवा व संकल्पित भाव से पंचायत की विकास को लेकर सपथ दिलाई।

IMG 20220119 WA0000 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *