एससी/एसटी थाना कांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार

SC ST ACT

भागलपुर। एससी/एसटी थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग से जुड़े मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 को वादी धर्मपाल दास ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुत्ता काटने के विवाद को लेकर गांव के संजय साह एवं अन्य 5–6 व्यक्तियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इस मामले में एससी/एसटी थाना कांड संख्या 50/25 दर्ज किया गया है। कांड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 151(2)(3), 190, 115(2), 109, 303(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r)(s) एवं 3(2)(va) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को कांड में संलिप्त अभियुक्त संजय साह (पिता–रविन्द्र साह), निवासी–गनौल, थाना–भवानीपुर, जिला–भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *