भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग अपहृता बरामद

Screenshot 20260210 091733 Chrome

भागलपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2025 को वादी द्वारा आवेदन दिया गया था कि दिनांक 05 अप्रैल 2025 को गांव के ही बमबम कुमार द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 66/25, दिनांक 11.04.25 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) एवं 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को पुलिस ने अपहृता नाबालिग को मनोहरपुर से बरामद किया तथा कांड में संलिप्त अभियुक्त बमबम कुमार (पिता–जग्गन मुनि), निवासी–मनोहरपुर, थाना–भवानीपुर, जिला–भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
शराबबंदी मामले में भी गिरफ्तारी
इधर, गोपालपुर थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 08.02.26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 37 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अंशु कुमार (पिता–चंद्रिका यादव), निवासी–लतरा, थाना–गोपालपुर, जिला–भागलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *