भागलपुर

दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही अग्रतर कार्रवाई

भागलपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

screenshot 20260210 225102 samsung notes2719682103364880164


प्राप्त जानकारी के अनुसार  वादी मनोज कुमार राय ने बिहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नवविवाहिता पुत्री की दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा हत्या कर दी गई है।

आवेदन के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या-13/26, दिनांक 18.01.26 को धारा 80/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को कांड में संलिप्त मृतिका के पति सौरभ कुमार उर्फ सौरभ सनगही को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button