भागलपुर

150 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया | बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच अभियान के दौरान खरीक टोल प्लाजा के पास एक कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल अंसारी (पिता- कलामुल अंसारी, निवासी- दोमुहानी, थाना मुफस्सिल, जिला-दुमका, झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने जिस कार से शराब बरामद की, उसका नंबर WB 6BR 2200 बताया गया है।


इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-56/26 दिनांक-10.02.26 के तहत धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


📌 बरामदगी:
150 लीटर विदेशी शराब
एक कार (WB 6BR 2200)
अन्य मामलों में भी पुलिस की कार्रवाई
🔹 अपहरण कांड में अपहृता बरामद:
नवगछिया थाना कांड संख्या-52/26 (07.02.26) धारा-137(2)/96 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अपहृता को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
🔹 शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तारी:
नवगछिया थाना कांड संख्या-55/26 (09.02.26) के तहत अभियुक्त ललन सिंह (मखातकिया, नवगछिया) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
🔹 कदवा थाना की कार्रवाई:
कदवा थाना कांड संख्या-18/26 (09.02.26) के तहत सन्नी कुमार राय (बोखाटोला, कदवा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button