भागलपुर

सरकार के तुगलीकी फरमान के विरोध में आदेश प्रतिलिपि को जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शिक्षकों में आक्रोश

नवगछिया। सरकार के तुगलीकी फरमान के विरोध में रविवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ 206/18 द्वारा बीआरसी कार्यालय नारायणपुर के मुख्य गेट पर प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल के आह्वान पर प्र. इकाई नारायणपुर के प्र. अध्यक्ष पंकज कुमार पिंकू के नेतृत्व में सरकार के आदेश प्रतिलिपि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। आक्रोश प्रकट करते हुए बिपंनप्रा शिक्षक संघ के जिला सलाहकार डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जारी यह फरमान, बेहद ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। महासचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा की सरकार की यह हिटलरशाही है, जो बायजबरन शिक्षकों पर थोपने का प्रयास कर रही है। वहीं शिक्षकों द्वारा आदेश की प्रति को जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव रविकांत शास्त्री, मुकेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी, दिलीप कुमार गुप्ता, वंदना कुमारी, राजकुमार सिंह, रामानंद साह, अत्ताउल्लाह खान आदि ने संकल्प लिया और कहा कि सरकार यह तुगलकी फरमान वापस नहीं ले लेती है, तबतक शिक्षक संघ चैन से नहीं बैठेंगे। मांगे पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button