भागलपुर

खेत में पटवन करने गए युवक को गोलियों से भूना, दियारा में दहशत – तीन गोलियां लगते ही मौत

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के गंगा पार एकचारी दियारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और भय का माहौल बन गया है।


मृतक की पहचान बबूल मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबूल मंडल रोज की तरह गंगा पार स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से वह संभल भी नहीं पाया और गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा।


जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारीं। एक गोली सीधे उसके सीने में लगी, दूसरी दाहिने बाजू में और तीसरी गोली उसके गाल को चीरती हुई निकल गई। गंभीर रूप से घायल बबूल मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दियारा की शांत फिजा को गोलियों की आवाज ने दहला दिया और आसपास के लोग भयभीत हो उठे।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
मृतक के परिजनों का कहना है कि गंगा से निकली जमीन की बंटाईदारी को लेकर गांव में पहले से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीन विवाद में घात लगाकर इस हत्या की साजिश रची गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं इस घटना के बाद दियारा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button