भागलपुर

9 सूत्री मांगों को लेकर कटरिया स्टेशन पर लोजपा रामविलास का एक दिवसीय धरना।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तरफ से 9 सूत्री मांगों को लेकर कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना का आयोजन सधवा के पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई उक्त धरना में कटरिया स्टेशन की बदहाली को लेकर विभिन्न मांगों का आवेदन महाप्रबंधक हाजीपुर के नाम स्टेशन मास्टर का कटरीया को सौंपा गया उक्त धरना में लोजपा रामविलास के प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास, अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकंदर शर्मा ,लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सुरेश भगत ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कटोरिया स्टेशन की बदहाली इस इलाके की विकास की बहुत बड़ी बाधा है पूर्व में कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव कटरिया में था जो आज नहीं है बहुत सारी ट्रेनें हैं जो कटरिया में रुकनी चाहिए यहां की जरूरत है लेकिन नहीं रुकती है आज फुटओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण स्टेशन के अगल-बगल के लोगों को बहुत भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है आरक्षित टिकट काउंटर यहां पर नहीं है इन सभी चीजों की मांगों को लेकर लोजपा रामविलास का प्रतिनिधिमंडल माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के साथ रेल मंत्री जी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा उक्त धरना में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, लोजपा रामविलास के जिला प्रधान महासचिव उमेश शर्मा, रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, शिवनंदन जयसवाल, रामअवतार शर्मा ,संजय यादव, देव शरण यादव ,मणिकरण ठाकुर, जुगल किशोर शर्मा, मुरारी फौजी, प्रेम शंकर कुशवाहा, परमानंद भगत, धर्मराज मंडल, इंदु भूषण मंडल, एवं सैकड़ों लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button