भागलपुर

जयनारायण पासवान बने जदयू जिला महासचिव ।। Inquilabindia

जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने स्वैच्छिक धन संग्रह कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार से सेवानिवृत्त नगरह के शिक्षक जयनारायण पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।।

जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने संगठन का विस्तार करते हुए जयनारायण पासवान को जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया है. वहीं जयनारायण पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. सड़क, बिजली-पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है. बिहार में समावेशी विचारधारा के साथ नीतीश सरकार काम कर रही है।।

महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए नीतीश कुमार का कार्य सराहनीय है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष भवेश यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, सुरज कुमार व अन्य मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button