भागलपुर

युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

बिहपुर | विशनपुर निवासी दिलीप मंडल की गोली लगने से हुई मौत के मामले में घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को मृतक के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।


बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बैलिस्टिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिलीप अपने दो दोस्तों के साथ सोनवर्षा दियारा गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button