भागलपुर

ऑटो में 12 किलो गांजा, महिला तस्कर भी गिरफ्तार! पुलिस को देख रहा था सरगना, खुद ही फंस गया जाल में..

नवगछिया में 12 किलो गांजा के साथ कई गिरफ्तार, ऑटो से तस्करी कर ले जा रहे थे खेप; कथित सरगना भी दबोचा गया


जीरोमाइल के जाह्नवी चौक पर पुलिस ने बिछाया जाल, महिला और पुरुष तस्कर ऑटो से गांजा लेकर आ रहे थे; कार्रवाई देखने पहुंचा कथित सप्लायर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।


नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 12 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में  महिला और  पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे नेटवर्क का खुलासा करते हुए कथित मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नवगछिया डीआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप नवगछिया के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भागलपुर से नवगछिया आ रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। ऑटो में रखे दो बैग से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से ऑटो सवार एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button