भागलपुर

ज्वैलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार350 ग्राम चांदी व सोने के आभूषण बरामद

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए 350 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने के जेवरात एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को संतोष साह ने खरीक थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी ज्वैलरी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में कांड संख्या 97/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।
तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनखुश कुमार एवं चंदन कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकान से चोरी के आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद उक्त दुकान संचालक कैलाश पोद्दार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हत्या, चोरी, लूट समेत कई गंभीर मामलों में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है। वहीं मनखुश कुमार पर भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
छापेमारी दल में खरीक थानाध्यक्ष सहित डीआईयू की टीम के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button