भागलपुर

गोपालपुर गोलीकांड मामला- एक और अभियुक्त कमलेश झा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भागलपुर — गोपालपुर थानांतर्गत गोसाई गाँव में दिनांक 24 फरवरी 2025 को हुए गोलीबारी कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अभियुक्त कमलेश झा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना का संबंध पूर्व विवाद से जुड़ा है, जिसके कारण दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस मामले में वादी रोहित कुमार के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना कांड संख्या-62/25 दिनांक-25.02.25 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2)/115(2)/352/351(2)/109/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था।

इस कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 25 मई 2025 को गोसाई गाँव निवासी कमलेश झा (पुत्र स्व. दयानंद झा) को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है और शेष अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह कार्रवाई स्थानीय लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button