भागलपुर
नगर परिषद के कासिमपुर गांव में नाले के पानी का निकासी नहीं होने के कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न।

भागलपुर सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में नाला का पानी सड़क पर आ जाने से गांव में महामारी फैल रही है। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने बताया कि नाला की सफाई एवं पानी की निकासी नहीं होने से नाला का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रही है ।यह समस्या बरसों से से बनी हुई है।कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को कहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर जल जमाव की समस्या गांव में बनी रहती है।हाल में रमजान के समय ग्रामीणों के सहयोग से बोरिंग के द्वारा पानी निकाला गया। लेकिन नाला के पानी की निकासी नहीं होने पर जल जमाव की समस्या बनी रहती है।



