धार्मिक

बिहपुर में एक अप्रैल को रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा,चल रही जोरशोर तैयारी

बिहपुर। रामनवमी के अवसर पर एक अप्रैल को भव्य शोभायात्रा सोनवर्षा से निकलेगी।जिसको लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। यह जानकारी रविवार को रुद्र सेना संगठन के द्वारा बिहपुर डाक बंगला परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दिया गया।वहीं बताया गया की रामनवमी शोभायात्रा कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा से प्रारंभ होकर मड़वा भोला स्थान होते हुए जामलपुर केविन से महेश सिंह मार्ग होते हुए बिहपुर बजार में 15 मिनट का विश्राम फिर बर्मासेल से दुमुहि चौक होते हुए बभनगामा बजार होकर अमरपुर गांव होते हुए पुनः कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा में समाप्त होगा।वहीं संगठन संस्थापक सौरभ कुमार ने समस्त प्रखंड वासियों से शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कहां जो राम का नही वो किसी काम का नही। वही संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू चौधरा ने कहा की हमारा प्रयास धर्म का प्रचार प्रसार करना है और जब तक आप सभी का सहयोग नही मिलेगा तब तक यह संभव नहीं है।वहीं मौके पर उपस्थित अंगिका के मसहूर कवि विनय दर्शन ने अपनी कविता से उपस्थित सभी संगठन के कार्यकर्ता में जोश भरने का काम किया।वही अंकित चौधरी ने शोभा यात्रा की रूप रेखा बताते हुए कहा की रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें मसहूर भजन गायक राजीव सिंह के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार,चंद्रकांत चौधरी ,टोटो संघ के अध्यक्ष सौरव कुमार,अमित रंजन,आर्यन कुमार,अमन कुमार, लल्ला बाबा,बिक्की अकेला, रिक्की झा, भानु झा,अंकित कुमार, अंकेश कुमार, प्रिंस वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button